Punjab News: नेशनल हाईवे ‘लाडोवाल टोल प्लाजा’ आज भी रहा फ्री, किसानों ने कहा- मांगें नहीं मानी तो…

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नेशनल हाईवे (National Higway) पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पर पिछले 7 दिनों से टोल रेट में की गई बढ़ोतरी को घटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान मजदूर यूनियन को आज पंजाब (Punjab) की कई यूनियन ने समर्थन देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

इस मौके पर प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर आज भी वाहनों को बिना टोल के निकाला जा रहा है और जब तक हमारी मांगों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी मांग नहीं लगी तब तक यह धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

ladowal-toll-plaza
ladowal-toll-plaza

टोल प्लाजा को पक्के तौर पर बंद करवा कर ताले लगा देंगे

बता दें कि गत दिवस भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल, भारतीय किसान यूनियन दोआबा मालवा जोन के प्रधान इंद्रवीर सिंह कादियां ने ऐलान करते हुए कहा था कि अगर 30 जून तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 30 जून के दिन भारतीय किसान यूनियन के अलग-अलग संगठन टोल प्लाजा पर मिलकर एक बड़ा इकट्ठ करेंगे।

इसके बाद 30 जून को टोल प्लाजा को पक्के तौर पर बंद करवा कर ताले लगा देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 6 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को फ्री में निकाला जा रहा है और यह आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *