UP News: पुलिस थाने में महिला सब इंस्पैक्टर का यौन शोषण, SHO समेत दो अफसर सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आगरा। UP News: पुलिस थाने में ट्रैनी महिला दरोगा के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) के लिए दबाव बनाने वाले SHO समेत दो पुलिस अफसरों को सस्पैंड कर दिया है। आरोप है कि पुलिस थाने का SHO अपने ही ट्रैनी महिला दरोगा पर बुरी नजर रखता था और रात में कमरे में सोने के लिए दबाव बनाता था।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) का है। आगरा के थाना एत्माद्दौला की प्रशिक्षु महिला सब इंस्पैक्टर ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी (SHO) दुर्गेश कुमार मिश्र और वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित प्रसाद उसका यौन शोषण करना चाहते हैं।

पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत

पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायत में महिला सब इंस्पैक्टर ने लिखा कि थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र उस पर बुरी नज़र रखते हैं। यही नहीं, SHO जबरन कमरे में साथ सोने का दबाव बनाते हैं। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर को भेजी गई शिकायत

SHO और सीनियर इंस्पैक्टर सस्पैंड

इस शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसकी जांच एसीपी एत्मादपुर को सौंपी गई। इसके बाद थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक (SHO) दुर्गेश कुमार मिश्र व वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *