Jalandhar News: जालंधर वेस्ट में AAP के राज कुमार मदान ने BJP की गणित बिगाड़ी, भाटिया के बाद एक और नेता को ज्वाइन करवाएंगे AAP

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West) में थोड़ी देर में दूसरा सियासी धमाका होने जा रहा है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया (Kamaljit Singh Bhatia) के बाद एक और बड़ा नेता AAP में शामिल होने जा रहा है। इस नेता को भी राजकुमार मदान AAP में शामिल करवाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के मुताबिक जालंधर वेस्ट हलके में भाजपा औऱ कांग्रेस में भगदड़ मची है। भाजपा के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब एक और बड़ा नेता AAP में शामिल होने जा रहा है।

Raj Kumar Madan
Raj Kumar Madan

राज कुमार मदान ने भाजपा को दिया झटका

जालंधर वेस्ट हलके में AAP के सीनियर नेता राजकुमार मदान खासे सक्रिय हो गए हैं। जिससे वे लगातार भाजपा को झटका दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से राज कुमार मदान भाजपा को शिकस्त देने में जुटे हैं। जिसका नतीजा यह रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज AAP में शामिल होने जा रहे हैं।

Jalandhar's prominent businessman Raj Kumar Kalsi joins AAP
Jalandhar’s prominent businessman Raj Kumar Kalsi joins AAP

सीनियर नेता राजकुमार मदान की सियासी दांवपेंच से भाजपा की गणित जालंधर वेस्ट में बिगड़ती जा रही है। भाजपा की गणित जहां पूरी तरह से बिगड़ गई है, वहीं आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत का सियासी पारी जबरदस्त होती जा रही है।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *