Jalandhar News: जालंधर में भाजपा को लगा दोहरा झटका, अब पूर्व डिप्टी मेयर समेत यह नेता AAP में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक ही दिन में भाजपा (BJP) को दूसरा झटका लगा है। सुबह जहां पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने भाजपा छोड़ AAP ज्वाइन किया था, वहीं अभी अभी भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी (Parvesh Tangri) के साथ राज कुमार राजू (Raj Kumar Raju) AAP में शामिल हो गए। इन नेताओं को AAP के सीनियर नेता राज कुमार मदान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी में शामिल करवाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Assembly constituency) में भाजपा लगातार कमजोर होती जा रही है। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राज कुमार मदान लगातार भाजपा को झटका दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से भाजपा के कई नेताओं को AAP के पाले में लाने में राज कुमार मदान सफल हुए हैं।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

तांगड़ी और राजू AAP में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेता प्रवेश तांगड़ी और राजकुमार राजू को AAP में शामिल करवाया। प्रवेश तांगड़ी पूर्व डिप्टी मेयर हैं, जिनका भार्गव कैंप समेत आसपास के इलाके में अच्छी पकड़ है। जबकि राजकुमार राजू की दलित नेताओं में खासी पैठ है।

एक ही दिन में तीन नेताओं के भाजपा छोड़ने और आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से जालंधर वेस्ट में भाजपा बहुत कमजोर हो गई। इन नेताओं के आप में आने AAP के प्रत्याशी मोहिंदर भगत की भारी मतों से जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

Parvesh Tangri 

मदान की सियासी जोड़तोड़ के आगे भाजपा फेल

उधर, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राज कुमार मदान की सियासी जोड़तोड़ के आगे भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार फेल साबित हो गए हैं। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता AAP में शामिल हो सकते हैं, इनमें से कई नेता राजकुमार मदान के संपर्क में हैं।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *