Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके में आज होगा बड़ा सियासी धमाका, BJP के शीतल अंगुराल के लिए नई मुसीबत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र (Jalandhar West Assembly Constituency) में हो रहे उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में आज बड़ा सियासी धमाका होने वाला है। कुछ देर में ये सियासी धमाका होगा। इस धमाके के बाद भाजपा (BJP) के प्रत्याशी शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। फिलहाल सत्ताधारी AAP कभी भी ये धमाका कर सकती है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर उप चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिससे AAP की सीधी नजर भाजपा के प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर है। जालंधर वेस्ट की जनता शीतल अंगुराल की पलटी से नाराज चल रही है, जिसका सीधा फायदा AAP के मोहिंदर भगत को मिलता दिख रहा है।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

भाजपा के किले को ध्वस्त करने में जुटे मदान

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राज कुमार मदान (Raj Kumar Madan) लगातार भाजपा के गढ़ को ध्वस्त करने में जुटे हैं। ऐसे में आज फिर से भाजपा के किले को ढहाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। थोड़ी ही देर में भाजपा का एक बड़ा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होगा।

Jalandhar's prominent businessman Raj Kumar Kalsi joins AAP
Jalandhar’s prominent businessman Raj Kumar Kalsi joins AAP

सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के इस नेता की जालंधर वेस्ट में अच्छी पकड़ है। खासकर सिख समुदाय और दलित भाईचारे में उक्त नेता अपनी पकड़ रखता है। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन में उक्त नेता अपनी पूरी पकड़ रखता है।

शीतल अंगुराल मौका परस्त

आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। इसमें कई पूर्व पार्षद, वरिष्ठ नेता, कारोबारी और तमाम वर्कर शामिल है। जिन लोगों ने भाजपा छोड़ी है, उनका यही कहना है कि शीतल अंगुराल मौका परस्त हैं।

sheetal-angural
sheetal-angural

आपको बता दें कि जालंधर वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल विधायक थे। भाजपा छोड़ AAP में शामिल होकर शीतल अंगुराल ने चुनाव लड़ा और विधायक बने। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीतल अंगुराल ने AAP और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे यहां उपचुनाव हो रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *