Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बारिश से कई सड़कें बंद, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: पंजाब (Punjab Rain alert) में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिन से पठानकोट (Pathankot) और हिमाचल (Himachal) की सीमा पर रुके मानसून (Monsoon) ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आगे बढ़ा मानसून माझा और दोआबा के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

वहीं, मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 1 और 2 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कल ज्यादातर शहरों का तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन उमस परेशान करेगी।

weather update
weather update

भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 9 जिलों मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर, मलेरकोटला, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के आसार हैं।

Punjab Weather
Punjab Weather

जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है।

2-3 दिन में पूरे पंजाब को कवर कर लेगा मानसून

27 से 29 जून तक पठानकोट और हिमाचल सीमा पर रुका मानसून आज आगे बढ़ गया है। मानसून ने आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली को कवर कर लिया है।

weather-news
weather-news

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर मानसून की गति अच्छी रही तो आने वाले 2 से 3 दिन में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *