Punjab News: पंजाब पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) चरणजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला बस स्टैंड के पास जवाहर नगर कैंप स्थित ताज होटल के मालिक कमलजीत आहूजा की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवायी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

एएसआई चरणजीत सिंह ने मांगी रिश्वत

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में आईपीसी की धारा 307, 379-बी जोड़ने की धमकी देकर उससे रिश्वत वसूल चुका है और अब और रिश्वत मांग रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसमें शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर एएसआई चरणजीत सिंह और उनके (शिकायतकर्ता) के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है।

BRIBE
BRIBE

प्रति माह 2 लाख रुपये की रिश्वत

प्रारंभिक जांच में यह साबित हो गया कि ए.एस.आई. इस पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ के नाम पर 2,70,000 रुपये की रिश्वत ली गई थी और वह शिकायतकर्ता से अपने होटल को बिना किसी परेशानी के चलाने के बदले में प्रति माह 2 लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए भी कह रहा था।

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त एएसआई चरणजीत सिंह के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि वह बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुआ है और अपनी ड्यूटी से भी अनुपस्थित है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *