Hemant Soren: फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते है हेमंत सोरेन!

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, रांची। Hemant Soren: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज रांची में अपने आवास पर सत्तारूढ़ विधायकों की हाईलेवल मीटिंग जारी है। हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। वह जल्द ही सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी राज्य से बाहर हैं। वे अभी पुडुचेरी यात्रा पर हैं।

हेमंत सोरेन की इस हाईलेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (CM Champai Soren) और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं। गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

कल्पना सहित तमाम विधायक मौजूद

बैठक में कल्पना सोरेन, इरफान अंसारी सहित झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत सत्तारूढ़ आईएनडीआईए के सभी विधायक शामिल हुए हैं। जल्द ही हेमंत सोरेन को दल का नेता चुने जाने की घोषणा की जा सकती है।

विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने का निर्देश

बता दें कि रांची में होने वाली इस बैठक के लिए आईएनडीए के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया था। मीटिंग के लिए चंपई सोरेन ने भी अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था।

सत्यानंद भोक्ता का बड़ा दावा

राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने खुलासा किया है कि बैठक में हेमंत सोरेन का एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा।

Champai Soren
Champai Soren

इसके बाद चंपई सोरेन (Champai Soren Resign) पद से त्यागपत्र देंगे। चंपई सोरेन के त्यागपत्र के बाद हेमंत सोरेन नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया कि मंत्रियों की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *