Aaj Ka Panchang: आज आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है, पितरों का तर्पण करें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 05 July 2024: आज आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है। यह शुभ दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ अपने पितरों का तर्पण करते हैं, उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: हिमाचल में 60 सड़कें बंद, उत्तराखंड में भारी बारिश, पहाड़ी इलाकों में बारिश बनी आफत, पंजाब में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं। आईए पंडिच प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 05 July 2024: आज का पंचांग –

पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – वर्षा

चन्द्र राशि – मिथुन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चंद्रोदय – सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक

चंद्रास्त – रात्रि 07 : 16 बजे।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 48 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 08 बजकर 55 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *