Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन! एक हफ्ते में 1.25 लाख पार, बारिश के बावजूद नहीं रुका उत्साह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जम्मू और कश्मीर | Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा इस साल भक्तों के बीच भारी उत्साह का विषय बनी हुई है। यात्रा के शुरुआती सात दिनों में ही हिम शिवलिंग के दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख से अधिक हो गई है। भारी बारिश और कठिन मौसम की परिस्थितियों के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ है और वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Denmark News : बिना वर्क परमिट के भी काम! डेनमार्क के नए नियम खोल रहे हैं आपके लिए रास्ते , 1 जुलाई 2024 से प्रभावी

भक्तों का अटूट विश्वास

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन! एक हफ्ते में 1.25 लाख पार, बारिश के बावजूद नहीं रुका उत्साह
Amarnath Yatra 2024

अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है।

यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन! एक हफ्ते में 1.25 लाख पार, बारिश के बावजूद नहीं रुका उत्साह
Amarnath Yatra 2024

जानकारी के अनुसार, जम्मू से सातवें जत्थे में 4487 पुरुष, 1011 महिलाएं, 10 बच्चे और 188 साधु बालटाल और पहलगाम रूट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 219 वाहनों के माध्यम से सुबह 3 बजे के बाद जत्था रवाना हुआ। इसमें 3668 यात्री पहलगाम और 2028 बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 29 जून को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

पिछले साल की यात्रा के आंकड़े

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन! एक हफ्ते में 1.25 लाख पार, बारिश के बावजूद नहीं रुका उत्साह
Amarnath Yatra 2024

वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। शुक्रवार को यात्रा का आठवां जत्था जम्मू से रवाना होना है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रा बाधित हो सकती है लेकिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसके लिए किसी तरह की सूचना नहीं दी है।

श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए, यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। मौसम की चेतावनियों के बावजूद, यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Amarnath Yatra के दौरान अनुभव

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन! एक हफ्ते में 1.25 लाख पार, बारिश के बावजूद नहीं रुका उत्साह
Amarnath Yatra 2024

यात्रियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) एक अद्वितीय अनुभव है, जहां वे न केवल हिम शिवलिंग के दर्शन करते हैं, बल्कि प्रकृति की सुंदरता और अद्भुत दृश्यों का भी आनंद लेते हैं। कठिनाइयों के बावजूद, श्रद्धालुओं का आस्था और विश्वास उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *