Jalandhar News: CM मान आज वेस्ट हलके में करेंगे प्रचार, पत्नी भी रहेंगी साथ

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में उपचुनाव (By Election) के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज वेस्ट हलके में प्रचार करेंगे। सबसे पहले सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बस्ती गुजां इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

यह कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे तय किया गया है। जिसके बाद सीएम भगवंत सिंह मान शाम करीब 6 बजे रसीला नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Bhagwant Mann CM
Bhagwant Mann CM

जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा है?

2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, 1 जून को लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 29 मई को अंगुराल ने स्पीकर से अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा था, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।

sheetal-angural

इस चुनाव में भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया है। आप ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दिया है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Punjab News: पंजाब के निकाय मंत्री का बड़ा एक्शन, इस अफसर को किया सस्पैंड Jalandhar News: जालंधर में अर्बन एस्टेट के बंद रेलवे फाटक खुलवाने के लिए एकजुट हुए इलाके के लोगों, क... Punjab News: मुख्यमंत्री ने आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों पर कसी लगाम Punjab-Haryana Water Dispute: पानी के मुद्दे पर हाईकोर्ट का फैसला राज्य के लिए नैतिक जीत- मुख्यमंत्र... Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में विजीलैंस की रेड, पूछताछ के लिए अफसर को ले गई साथ, कई दस्तावेज भी... St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा बाहरवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम कि... Balochistan Independence: 'बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान', बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान, भारत-UN स... Haryana News: औद्योगिक विकास को और अधिक बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा तेजी से कार्य- राव नरबीर सिंह MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर फंसे भाजपा के मंत्री, हाईकोर्ट ने कार्रवाई के दिए ... Heavy Rainfall: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत, कई घर पानी में डूबे