Vijay Rupani BJP: भाजपा ने पंजाब में नियुक्त किए प्रभारी और सह प्रभारी, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
BJP

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vijay Rupani BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से आज सभी राज्यों के संगठन में बदलाव किया गया। हालांकि पंजाब के एक बार फिर से गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी (Vijay Rupani) को जिम्मेदारी दी गई, जबकि डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

दोनों पहले से ही इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब के प्रभारी व सह प्रभारी को बदलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी मानी जा रही है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

Vijay Rupani
Vijay Rupani

AAP तीसरे नंबर पर पहुंच गई

वोट शेयरिंग के मामले में पार्टी अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई। पार्टी का वोट प्रतिशत अब 18 फीसदी तक पहुंच गया है। जो कि गत चुनाव में नौ फीसदी तक सीमित था। भले ही इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी सीट पर जीत नहीं पाई है। लेकिन पार्टी के उम्मीदवारों ने कड़ी टक्कर दी है।

राज्य में पार्टी को अब एक के बाद एक चुनाव के दौर से गुजरना है। अभी दस जुलाई को जहां जालंधर वेस्ट सीट पर विधानसभा के उप चुनाव तय है। इसके बाद चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। इन सीटों चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, बनराला और गिदड़बाहा शामिल है।

Narinder Singh BJP
Narinder Singh BJP

पंजाब में होने हैं उप चुनाव

क्योंंकि बरनाला के विधायक गुमरीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद चुने गए हैं। इसी तरह डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा भी गुरदासपुर से सांसद चुने गए हैं। जबकि राज कुमार होशियापुर सीट सांसद चुने गए है।

इससे पहले वह चब्बेवाल के विधायक थे। वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना के सांसद चुने गए है। जबकि वह पहले वह गिद्दड़बाहा के विधायक थे। इसके अलावा पंचायत चुनाव व नगर निगमों के चुनाव है। जबकि 2027 में विधानसभा चुनाव शेष है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar