Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर के NCC कैडेट्स ने CATC कैंप में कई पदक जीते

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज (St. Soldier News Law College), जालंधर के एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने 26 जून से 5 जुलाई 2024 तक केएमवी कॉलेज (KMV) में सीएटीसी-38 (CATC) कैंप में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: UK Election Update: ब्रिटेन में पंजाबियों का दबदबा, चुनाव में 9 पंजाबियों ने मारी बाजी

यह कैंप 2 पंजाब गर्ल्स बीएन एनसीसी, जालंधर की देखरेख में आयोजित किया गया था। इस कैंप में कॉलेज के कैडेट्स ने कई पदक जीते।

कैडेट्स ने लिया भाग

कॉलेज के निदेशक एससी शर्मा ने बताया कि इस कैंप में कुल 12 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से कैडेट काजल नेगी ने गार्ड ऑफ ऑनर में स्वर्ण पदक, कैडेट चारू शर्मा ने पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक और ड्रिल प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीत।

NCC Cadets of St. Soldier Law College, Jalandhar won number of medals
NCC Cadets of St. Soldier Law College, Jalandhar won number of medals

कैडेट मुस्कान सिंह ने ड्रिल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, कैडेट जसमीत कौर ने हथियार प्रशिक्षण में कांस्य पदक जीता, कैडेट काजल संधू ने हथियार प्रशिक्षण में रजत पदक जीता।

इसके अलावा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के कैडेट अंडर ऑफिसर दिव्यांशु और कैडेट सलोनी का चयन रोपड़ में होने वाले टी.एस.सी (थल सेना कैंप) के आईजीसी (इंटर ग्रुप कॉम्पिटिशन) के लिए हुआ है।

NCC Cadets of St. Soldier Law College, Jalandhar won number of medals
NCC Cadets of St. Soldier Law College, Jalandhar won number of medals

छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *