Weather Update: पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में होगी जमकर बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: पंजाब (Punjab) में शुक्रवार-शनिवार की रात हुई बारिश (Rain) के बाद न्यूनतम तापमान में शनिवार 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। बीते दिनों कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली थी। लेकिन बारिश के बाद अब लोागें को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 12 बजे तक मनसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, तरनतारन, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

weather
weather

पंजाब के शहरों का तापमान

वहीं, बीती रात अमृतसर में 22.6, लुधियाना 13.8, पटियाला 4.8, बठिंडा 2.2, फरीदकोट 37.8, गुरदासर 37.6, बरनाला 6, एसबीएस नगर 4, फतेहगढ़ साहिब में 34.5, फिरोजपुर 4, पठानकोट 52.5 और रूपनगर 11.5mm बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार पंजाब के 9 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश होने की संभावना है। जबकि फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फरीदकोट में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Punjab Weather
Punjab Weather

यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में दबाव की स्थिति बन नहीं पा रही, जिसके चलते यहां बारिश कुछ जगहों तक ही सीमित रह रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *