Jalandhar By Election: जालंधर में AAP नेताओं पर इंडस्ट्री मालिकों को धमकाने का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: जालंधर में विधानसभा उप चुनाव (By Poll) प्रचार का आज आखिरी दिन था। इस दौरान शाम करीब सवा पांच बजे बीजेपी (BJP) के सीनियर नेताओं ने एक प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी (AAP) और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

बीजेपी के सीनियर लीडर अनिल सरीन (Anil Saren), पूर्व सांसद और बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार रहे सुशील कुमार रिंकू ने इंडस्ट्री वालों को धमकाने के आरोप लगाए हैं। कहा कि इस बाबत हमने चुनाव आयोग को शिकायत दी है।

Sushil-Rinku
Sushil-Rinku

AAP ने चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई

बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य सरकार के मंत्री से लेकर हर नेता बीजेपी नेताओं को डरा धमका रहा है और पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है। किसी भी सत्ता की पार्टी ने आज तक इतना धक्का नहीं किया। दुख की बात ये है कि ये सारा काम सीएम मान की देखरेख में हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गई।

बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने कहा कि, सीएम मान डरा सकते हैं, धमका सकते हैं। मगर वोटर सिर्फ अपने सहूलियत के साहिब से वोट देता है। बीजेपी के वोटरों को डराया धमकाया जा रहा है। इंडस्ट्रीज मालिकों को डराया गया कि आप बीजेपी को वोट नहीं दोगे। उन्हें कहा गया कि अगर आपके पास कोई वेस्ट हलके में रहने वाला व्यक्ति काम करता है तो उसकी लिस्टें मुहैया करवाए।

anil-sareen
anil-sareen

202 फैक्ट्रियों से लिस्ट ली गई

बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने एक लिस्ट दिखाते हुए कहा कि, शहर की 202 फैक्ट्रियों से आम आदमी पार्टी ने लिस्ट लीं और उनमें काम करने वाले 10 हजार से ज्यादा वर्करों को धमकाया गया। फैक्ट्री वालों से उनके नाम, नंबर, एड्रेस तक लिए गए। जिससे वह उनके साथ संपर्क कर सकें। फैक्ट्री वाइज लिस्टें तैयार करवाई गई और उनकी लिस्ट ली गई। आम आदमी पार्टी ने इंडस्ट्री वालों को डराया और धमकाया।

AAP
AAP

बीजेपी सीनियर लीडर अनिल सरीन ने कहा कि, इंडस्ट्री वालों को धमकाया गया, अगर आप चुनाव हारी तो आपकी फैक्ट्री को ताला लग सकता है। डिपार्टमेंट के अधिकारी फैक्ट्रियों में जाकर लोगों को धमका रहे हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही हार मान चुकी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *