Jalandhar By Election: उपचुनाव को लेकर जारी हुए नए निर्देश! आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगे, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: जालंधर वेस्ट उप चुनाव (By Poll) को लेकर अहम खबर सामने आई है। जिला चुनाव अधिकारी (District Election Officer) डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Dr. Himanshu Aggarwal) ने आज कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके के उपचुनाव के लिए मतदाता वोट डालते समय बाएं हाथ की पहली उंगली के बजाय मध्यमा उंगली पर स्याही लगाएंगे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

यह बदलाव हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के कारण मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति की संभावना को देखते हुए किया गया है, जिसमें हाथ की पहली उंगली पर पहले से ही स्याही लगी हुई थी।

HIMANSHU-AGGARWAL IAS
HIMANSHU-AGGARWAL IAS

नए निर्देश जारी

भारत चुनाव कमिशन ने इस उलझन को दूर करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया को सुचारू ढंग से करने और किसी भी प्रकार की असुविधा को बचाने के लिए समूह पोलिंग स्टाफ को इन नई हिदायतों का पालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि जालंधर उपचुनाव के लिए आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके मद्देनजर जालंधर के सभी शराब के ठेके 8 जुलाई शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगे।

जालंधर के सभी ठेकों को सूचित कर दिया

हालांकि इसको लेकर जालंधर के सभी ठेकों को सूचित कर दिया गया है, जो भी इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब में उप चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है।

Punjab news
आज से शराब ठेके भी चुनाव होने तक बंद रहेंगे।

जालंधर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव होने जा रहे है, जिन्हें लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा जोर लगाया जा रहा है।

sheetal-angural
sheetal-angural

5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा

पंजाब के जालंधर में आज यानी सोमवार शाम करीब 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए हर पार्टी के वरिष्ठ नेता जालंधर में बैठकर प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में आज से सभी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह लागू होगा। शाम 6 बजे से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, जनसभा, जुलूस जैसे सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *