Punjab News: पंजाब में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 60 राउंड फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के श्री हरगोबिंदपुर (Shri Hargobindpur) के लाइट चौक पर पानी की खाल (रजबाहा) को लेकर चल रही रंजिश में दोनों गुट आमने- सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर करीब 60 राउंड फायर किए। गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मृतकों की पहचान पहले पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, जबकि दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाने के साथ पुलिस को सूचना दी।

कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

इसके बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव विठवां के 2 गुटों में सरकारी पानी रंजिश चल रही थी।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद उनके पास अंग्रेज सिंह और सुरिंदर सिंह जख़्मी हालत में आए थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

Punjab News
Punjab News

बाद में शमशेर सिंह और बलजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। दूसरे पक्ष के घायलों को अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि झगड़ा रंजिश को लेकर हुआ है। गोलियां लगने से 4 लोगों की मौत हुई है।

गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी

बटाला के एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि जब यह पूरी घटना हुई तो एक से दो मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ये लोग एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे और इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है, वे सभी घायल हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल किया

एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि ने बताया कि दोनों गुटों ने लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल किया है और अभी कुछ देर पहले ही पुलिस को बताए बिना उन्होंने गन हाउस से हथियार छुड़वा लिए थे और यह पूरा विवाद जमीन पानी के चैनल को लेकर हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *