Punjab News: पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान को हत्या की धमकी, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब भाजपा (BJP) के चंडीगढ़ कार्यालय में धमकियों से भरा पत्र पहुंचने के बाद यह बात सामने आई है कि पूर्व प्रधान व पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक (Shwait Malik) को भी धमकियां मिली है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

श्वेत मलिक का कहना है कि उन्हें यह धमकी 3 जुलाई को मिली थी और उन्होंने इसकी जानकारी अमृतसर पुलिस को दे दी है। लेकिन अभी तक पुलिस धमकी देने वाले का पता नहीं लगा पाई है।

व्यक्ति का फोन आया

श्वेत मलिक ने बताया कि 3 जुलाई को रात 11.30 बजे मेरे पास गौरव नाम के व्यक्ति का फोन आया। गौरव ने बताया कि उसके पास रंजीत नाम के गैंगस्टर का ऑडियो आया है। वह कह रहा है कि वह गैंगस्टर है और गोलियां चलाता है। श्वेत मलिक को बेड पर लिटाकर गोली मारनी है। गौरव ने मुझे इसकी रिकॉर्डिंग भेजी।

Punjab News
Punjab News

जिसमें रंजीत नाम का व्यक्ति कह रहा था कि श्वेत मलिक को गोली मारनी है। श्वेत मलिक को जान से मारना है। मैंने रात 1 बजे पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद ऑडियो भी उनके पास भेजा गया।

आम जनता की चिंता

श्वेत मलिक ने बताया कि डीसीपी ने तुरंत इस शिकायत को अमोलक सिंह को भेज दिया। एसएचओ सिविल लाइन अमोलक सिंह ने भी उन्हें फोन करके आश्वासन दिया कि आरोपी पकड़े जाएंगे। गौरव नाम के व्यक्ति के बारे में पुलिस ने कहा कि वह कुख्यात व्यक्ति है और उसके फोन की डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि रंजीत का पता लगाया जा सके।

लेकिन श्वेत मलिक ने चिंता जताई कि इस घटना को 5 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पुलिस एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई है। अगर गैंगस्टर खुलेआम समाज सेवा करने वाले नेताओं को धमका रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा।

पुलिस मामले में देरी कर रही

श्वेत मलिक का कहना है कि पुलिस मामले में देरी कर रही है। जांच अधिकारी अमोलक सिंह से जब संपर्क किया गया, तो उनका जवाब था, दो दिन इंतजार करो, आरोपी पकड़े जाएंगे। लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है।

POLICE
POLICE

रंजीत के अलावा पुलिस गौरव को भी नहीं पकड़ पाई है, जिसका नंबर उन्होंने पुलिस को दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस कृत्य को अंजाम देने वाले पकड़े नहीं गए तो वह डीजीपी पंजाब गौरव यादव से संपर्क करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *