Punjab News: वीडियो कॉल पर हथियार दिखा दी जान से मारने की धमकी, आतंकवादी बोले- सुधीर कुमार सूरी की हत्या तो ट्रेलर थी, फिल्म अभी बाकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: मंगलवार सुबह एक वीडियो कॉल (Video Call) के माध्यम से आतंकवादियों ने शिवसेना (Shiv Sena) टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी (Brij Mohan Suri) को जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो में आतंकवादी हथियार दिखाते हुए ब्रज मोहन सूरी को शीघ्र ही गोली मारने की धमकी देते नजर आए।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

आतंकवादियों ने यह भी कहा कि सुधीर कुमार सूरी की हत्या सिर्फ एक ट्रेलर थी और पूरी फिल्म अभी बाकी है। इस धमकी के बाद से राजनीतिक और सुरक्षा तंत्र में हलचल मच गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Brij Mohan Suri
Brij Mohan Suri

कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह

शिवसेना टकसाली ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है। संगठन ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक सूरी ने इस घटना की निंदा की है तथा मांग की है कि उनके परिवार की उचित सुरक्षा प्रबंध किए जाएं ताकि सूरी परिवार सुरक्षित रहे।

शिवसेना नेता संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों ने तलवार से हमला किया।
शिवसेना नेता संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों ने तलवार से हमला किया।

लुधियाना में हुए कांड के बाद हौसले हुए बुलंद

बता दें, लुधियाना में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर पर सरेराह कुछ लोगों ने तलवारों से काट कर देश-दुनिया में आतंक मचा दिया था। जिसके बाद से ही पंजाब में रहने वाले शिवसेना के कई पदाधिकारियों को धमकियां दी जा रही हैं।

डेली संवाद से बातचीत करते हुए बृजमोहन सूरी ने कहा कि पंजाब में आतंक को दोबारा लाने के लिए पाकिस्तान व कनाडा के आतंकियों ने हाथ मिलाकर हिन्दू नेता को मारने की साजिश रची है। मेरे भाई सुधीर कुमार सूरी ने भी हिन्दू धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है।

Punjab News: वीडियो कॉल पर हथियार दिखा दी जान से मारने की धमकी, आतंकवादी बोले- सुधीर कुमार सूरी की हत्या तो ट्रेलर थी, फिल्म अभी बाकी

घर पर पेट्रोल बम फेंकने की धमकियां मिलती रही हैं

मुझे अपनी चिंता नहीं है लेकिन चिंता है ऐसे समर्थकों की जो राष्ट्र हित में बोलते हैं और यही बात चंद अलगाववादियों को पसंद नहीं है। मेरे घर पर पेट्रोल बम फेंकने की धमकियां मिलती रही हैं। अब तक 112 पर ऐसी धमकियों की शिकायतों की गिनती का आंकड़ा सैकड़ा पार कर चुका है। इस बारे में अमृतसर पुलिस से लेकर डीजीपी तक कई शिकायतें दी गई हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *