IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए IRCTC लाया सस्ता एयर टूर पैकेज, 37,600 रुपए में घूमें ये 5 शहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, गुजरात | IRCTC Gujarat Package : गुजरात देश के उन प्रमुख राज्यों में से एक है, जहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। यही कारण है कि यह राज्य देशी और विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। यहां पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मंदिर, कच्छ, द्वारका मंदिर, वडोदरा जैसी कई प्रमुख जगहें हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab News: बीकानेर नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर के साथ लूट, पढ़ें पूरा मामला

IRCTC (भारतीय रेलवे कैटरिंग और पर्यटन निगम) भी समय-समय पर गुजरात के अलग अलग शहरों के लिए खास पैकेज लॉन्च करता रहता है। इस बार IRCTC ने सितंबर महीने के लिए एक नया टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप गुजरात के पांच प्रमुख शहरों की यात्रा कर सकते हैं।

IRCTC ने चंडीगढ़ के लोगों के लिए निकाला खास गुजरात पैकेज

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए IRCTC लाया सस्ता एयर टूर पैकेज, 37,600 रुपए में घूमें ये 5 शहर
IRCTC Gujarat Package

IRCTC Gujarat Package का नाम “SHRINES OF GUJARAT WITH STATUE OF UNITY EX CHANDIGARH (NCA15)” है। यह पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जो 14 सितंबर को चंडीगढ़ से शुरू होगा। इस पैकेज में आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से चंडीगढ़ से अहमदाबाद पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। इस टूर पैकेज में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं।

IRCTC Gujarat Package में शामिल 5 प्रमुख शहर

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए IRCTC लाया सस्ता एयर टूर पैकेज, 37,600 रुपए में घूमें ये 5 शहर
IRCTC Gujarat Package

इस पैकेज के अंतर्गत आप गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर, द्वारका, सोमनाथ, और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा कर सकते हैं। पैकेज में यात्रा का डिटेल कुछ इस प्रकार है।

  • 1 रात अहमदाबाद
  • 2 रात द्वारका
  • 1 रात सोमनाथ
  • 1 रात भावनगर
  • 1 रात वडोदरा
  • 1 रात केवड़िया

इस पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर शामिल हैं। इसके अलावा, आपको AC बस से साइटसीन कराया जाएगा और टूर के दौरान IRCTC टूर एस्कोर्ट सर्विस भी उपलब्ध होगी। ट्रैवल इंश्योरेंस और सभी तरह के सर्विस टैक्स भी पैकेज में शामिल हैं।

IRCTC Gujarat Package की कीमत

IRCTC Gujarat Package: गुजरात के लिए IRCTC लाया सस्ता एयर टूर पैकेज, 37,600 रुपए में घूमें ये 5 शहर
IRCTC Gujarat Package

IRCTC ने इस पैकेज की कीमत को बहुत ही किफायती रखा है।

  • एक व्यक्ति के लिए 51,800 रुपए
  • दो लोगों के शेयरिंग पर 38,900 रुपए प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के शेयरिंग पर 37,600 रुपए प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए 34,700 रुपए से 20,800 रुपए के बीच

IRCTC Gujarat Package: कैसे करें बुकिंग?

अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा, आप IRCTC के ऑफिस में जाकर ऑफलाइन तरीके से भी इस पैकेज को बुक कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *