Jalandhar News: जालंधर में BJP प्रत्याशी के भाई राजन की गिरफ्तारी निकली अफवाह, अब तक 51.30% मतदान, कई बूथों पर झड़प

k.roshan257@yahoo.com
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट विधानसभा (Jalandhar West Assembly) सीट पर 5 बजे तक 51.30% मतदान हुआ है। मतदान (Voting) सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान कई बूथों पर झड़प की खबरें समाने आ रही है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

उधर, भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके पास से एक लिस्ट मिली है। लिस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा है। जिसमें 2-2 हजार रुपए देनी बात कही गई हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सुचना दे दी है। भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के भाई राजन अंगुराल (Rajn Angural) की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

भाजपा के जिला प्रधान और राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को इसकी जानकारी है और वह अफवाह फैला रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी हत्या करवाई जा सकती है। मेरे लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि पूरा जालंधर मेरे साथ खड़ा है।

Sheetal and rajan Angural
Sheetal and rajan Angural

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे। ​​मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी तरह की धांधली हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

जालंधर वेस्ट में वोटिंग, देखें LIVE

इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे अधिकारी Maha Kumbh: समूचे महाकुम्भ क्षेत्र को साधु-संतों ने बताया अमृत तुल्य, स्नानार्थियों को निकटवर्ती घाट... UP News: श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजा तीर्थराज Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम रहेगा साफ, इन 8 जिलों का तापमान होगा 25 डिग्री के पार Maha Kumbh: तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट Fraud Travel Agent: कनाडा भेजने के नाम 21 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला Maha Kumbh: माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं Kisan Andolan: बड़ी खबर, खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता को आया हार्ट अटैक Mahakumbh: महाकुंभ में आज 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, प्रयागराज में वाहनों की एंट्री बंद, ... Canada-Punjab News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, घर में छाया मातम