डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट (Jalandhar West Assembly Seat) पर दोपहर 1 बजे तक 34.04% मतदान हुआ है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 23.04% मतदान और 9 बजे तक 10.30% मतदान हुआ था।
यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज
पंजाब (Punjab) के जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर कुल 15 कैंडिडेट अपनी भाग्य आजमा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने शीतल अंगुराल, आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत और अकाली दल (अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बिंदर लाक्खा, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सुरजीत कौर शामिल हैं। इस सीट पर 1,71, 963 मतदाता हैं।
![Jalandhar West By Poll](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/07/Jalandhar-West-By-Poll.jpg)
भाजपा प्रत्याशी का मतदान केंद्र के बाहर हंगामा
इस बीच, भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं।
देखो LIVE
भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी हत्या करवाई जा सकती है। मेरे लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि पूरा जालधर मेरे साथ खड़ा है।
![Jalandhar West By Poll Mohinder Bhagat](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/07/Jalandhar-West-By-Poll-Mohinder-Bhagat.jpg)
शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात कर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी तरह की धांधली हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।
![Jalandhar West By Poll DC Himanshu Agagrwal](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/07/Jalandhar-West-By-Poll-DC-Himanshu-Agagrwal.jpg)
राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे
इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से भी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है।
![](https://dailysamvad.com/wp-content/uploads/2024/11/Gita%20Mahotsav%20ad.jpg)