Punjab News: GNDU के विद्यार्थियों ने रखी मांगें, कहा- नहीं मानीं तो आंदोलन करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब की मशहूर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (GNDU) में विभिन्न कोर्सों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में रिजर्वेशन कोटे की कटौती करने के विरोध में विद्यार्थी संगठन सथ ने जी.एन.डी.यू. के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जी.एन.डी.यू. प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मांगें न मानीं तो वे बड़े स्तर पर कैंपस का घेराव और आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

विद्यार्थी संगठन सथ के नेताओं ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उनकी मांगें न मानीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। नेताओं ने बताया कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ग्रामीण कोटे के तहत 7 प्रतिशत, 2 प्रतिशत बॉर्डर एरिया व 4 प्रतिशत 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के बच्चों को आरक्षण दिया जाता था।

आरक्षण कोटे को बंद कर दिया

उन्होंने बताया कि 2021 से इस आरक्षण कोटे को बंद कर दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि वे इसका लगातार विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की अन्य यूनिवर्सिटियों ने इस आरक्षण कोटे को किसी अन्य कोटे में बदल कर विद्यार्थियों को दाखिला दिया, जबकि जी.एन.डी.यू. प्रबंधन अपने फैसले पर अडिग रहा। जी.एन.डी.यू. प्रबंधन ने आरक्षण कोटे के तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से इंकार कर दिया।

protest by Students
protest by Students

आरक्षण पंजाब सरकार ने किया बंद : रजिस्ट्रार

इस संबंध में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के.एस. काहलों का कहना था कि आरक्षण पंजाब सरकार द्वारा बंद किया गया है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया सैंट्रलाइज्ड होने के कारण जी.एन.डी.यू. की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार के नियमों और शर्तों के अनुसार ही विद्यार्थियों को दाखिला दे रहे हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कोटे के तहत प्रत्येक कोर्स में 2 सीटों का आरक्षण विश्वविद्यालय की ओर से दिया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *