Punjab News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का चला रहे थे रैकेट, 8 लोगों के गैंग को दबोचा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 171 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने फर्जी हथियारों का लाइसेंस (Fake Arms Licenses) देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 लोगों के गैंग को दबोचा है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

पुलिस को गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। पुलिस ने छापामारी कर 8 लोगों को पकड़ा है।

Amritsar Police Arrested 8 Arms Fake License Smugglers
Amritsar Police Arrested 8 Arms Fake License Smugglers

डीजीपी गौरव यादव ने जिला पुलिस को बधाई दी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

gaurav-yadav
gaurav-yadav

पुलिस ने 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *