Punjab News: सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों के तबादले, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में इस बार सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों के तबादले (Transfer) 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच होंगे। इसके बाद किसी भी विभाग में तबादले नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

पंजाब सरकार (Punjab Government) के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। तबादले 23 अप्रैल 2018 को जारी ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार ही किए जाएंगे।

कर्मचारियों के तबादले एक तय समय में होंगे

राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही फैसला लिया था कि कर्मचारियों के तबादले एक तय समय में होंगे। तबादला प्रक्रिया पूरे साल नहीं चलेगी। इससे दफ्तरों का काम प्रभावित होता है।

CM Bhagwanrt Mann Meeting
CM Bhagwanrt Mann Meeting

साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद यह पूरी प्रक्रिया होगी। इसके पीछे कोशिश यही है कि सरकारी विभागों में लोगों के काम प्रभावित न हों।

विशेष मामलों का रखा जाएगा ध्यान

पंजाब में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे। सरकार का साफ कहना है कि कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी नहीं होगी।

हालांकि बीमारी और विशेष मामलों में तबादले पहले की तरह ही जारी रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने खुद कहा है कि वे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। वे उनकी हर परेशानी और दर्द को समझते हैं।

Jalandhar ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ Kulhad Pizza Couple ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਨਵਾਂ ਕਾਂਡ | Daily Samvad Punjabi












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *