Punjab News: बीकानेर नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर के साथ लूट, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले के बीकानेर नेशनल हाईवे (Bikaner National Highway) पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों के पीछा करने पर आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीछा करने पर ट्रक छोड़कर फरार हुए बदमाश

बठिंडा के गांव जस्सी बाग वाली के समीप लुधियाना से ट्रक लेकर आ रहे चालक को 3 बदमाशों ने बंधक बना लिया, और ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर को शोर मचाता देख राहगीरों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद आरोपी ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर अपना ट्रक लेकर चलाया गया। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

केस दर्ज

जिसके बाद थाना संगत पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बदमाशों की पहचान नवदीप सिंह निवासी अजनोद, जगसीर सिंह निवासी बीड़ तालाब और धर्मेंद्र निवासी सीडिया वाला मोहल्ला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *