Punjab News: फाजिल्का में विधायक ने जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया, प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में विधायक नरिंदर पाल सवना (Narinder Pal Savna) ने प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) की। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए पीएसपीसीएल के जेई को उन्होंने पकड़वाया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

शिकायतकर्ता उनके पास शिकायत लेकर आया था। जिसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता को विजिलेंस के पास भेजा था।

जेई ने की थी 10 हजार की मांग

फाजिल्का के कनाल रेस्ट हाउस में हल्का विधायक नरिंदरपाल सवना ने प्रेस कांफ्रेंस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का के गांव मंडी हजूर सिंह में खराब हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली विभाग के जेई कुलबीर सिंह द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत उन्हें गांव के सज्जन सिंह ने की। विधायक ने उन्हें विजिलेंस के पास भेजा।

गांव वाले इकट्ठे करके दे रहे थे पैसे

जिस पर गांव के लोगों ने कुछ घरों से पैसे इकट्ठे कर 7000 में सौदा तय कर उसे ₹7000 रिश्वत दी जा रही थी। तभी विजिलेंस ने रेड कर उक्त जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया।

money
money

विधायक का कहना है कि सभी अधिकारी अलर्ट हो जाए। अगर किसी भी अधिकारी के खिलाफ ऐसी शिकायत आएगी तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *