Punjab News: पिस्तौल की नोक पर लूट, मोटरसाइकिल छीन कर फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर के गांव छोटी चक्कीयां के एरिया में तीन मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरे एक व्यक्ति से पिस्तौल की नोक पर उसका मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी थाना मक्खू की पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

यह जानकारी देते हुए एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई गुरसेवक सिंह पुत्र लूसा सिंह वासी छोटी चक्कीयां में पुलिस को बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रो मार्ट पैट्रोल पंप से अपने घर की ओर जा रहा था।

पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल छीनी

जब वह गांव छोटी चक्कीयां के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर तीन लुटेरे युवक आए जिन्होंने उसके बराबर मोटरसाइकिल लाकर उसकी पहनी हुई किट बैग को हाथ डालकर खींच लिया जिससे वह सड़क के किनारे गिर पड़ा तो लुटेरों ने शिकायतकर्ता का मोटरसाइकिल छीनने के लिए उसके साथ धक्का मुक्की की।

Punjab News
Punjab News

जब शिकायतकर्ता में मोटरसाइकिल नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर उसका मोटरसाइकिल छीन लिया और मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा लुटेरों का पता लगाने और उनको गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *