Punjab News: अमृतसर में हिंदू नेता पर चलाई गोली, दो युवक शोरुम में हुए दाखिल; घटना सीसीटीवी में कैद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार (Parveen Kumar) पर फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) में भी ये घटना कैद हुई है। घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल (GND Hospital) में दाखिल करवाया गया है।

CCTV Camera
CCTV Camera

जानकारी देते हुए गुरु नानक एवेन्यू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।

दो युवक शोरुम में हुए दाखिल

दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई। बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे।

Punjab News
Amritsar Hindu Leader Rashtriye Bhagwa Sena Parveen Injured

वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुल दी रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए।

हमलावर ना दबोचे तो होगा संघर्ष

जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है।

पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *