Sydney House Rent News: सिडनी में किराए पर मिलेगा कमरा या बालकनी? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद,सिडनी | Sydney House Rent News : ऑस्ट्रेलिया में किराए को लेकर एक विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, फेसबुक मार्केटप्लेस पर हाल ही में एक कमरे का विज्ञापन दिया गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह कमरा दरअसल किसी अपार्टमेंट की बालकनी थी!

यह भी पढ़ें: America Student Visa News: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना? वीजा में देरी कर सकता है परेशान

हैरानी की वजह ये है कि इस बालकनी को “सनी रूम” (Sunny Room) बताकर किराए पर देने की बात कही जा रही थी। हफ्ते के 360 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 80,000 रुपए महीने) के हिसाब से किराया मांगा जा रहा था। इतना ही नहीं, विज्ञापन में इस बालकनी को एक आदमी के रहने के लिए बताय गया था।

बरामदे जैसी इस बालकनी में क्या है खास?

विज्ञापन के साथ दी गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि यह बालकनी टाइल वाली और बंद है। इसमें ब्लाइंड्स, रग्स, शीशा, सिंगल बेड और दराज वाला एक स्टैंड जैसी चीजें मौजूद हैं। इस बालकनी में कांच के स्लाइडिंग दरवाजे और फर्श से छत तक की खिड़कियां हैं। विज्ञापन में बताया गया है कि किराएदार को बाथरूम सिर्फ एक और व्यक्ति के साथ शेयर करना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि इसी अपार्टमेंट का दो-बेडरूम वाला हिस्सा अलग से किराए पर दिया जा रहा है, जिसका हफ्ता का किराया बिल्स सहित $1300 है।

Sydney House Rent: सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “यार, तुम मजाक तो नहीं कर रहे हो?” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “लगता है आप दरअसल खिड़की से दिखने वाले नजारे का किराया ले रहे हो.” वहीं, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि “अगर यहां पानी और हीटर की सुविधा नहीं है तो ये गैरकानूनी है।”

Sydney House Rent में किराए का संकट

यह विवाद सिडनी में चल रहे मकान किराए के संकट को उजागर करता है। CoreLogic के अनुसार, अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में सालाना किराया वृद्धि 8.5% रही है, जिसकी वजह से औसत किराया बढ़कर $627 प्रति हफ्ता हो गया है। सिडनी में औसत साप्ताहिक किराया $770 तक पहुंच गया है, जो पिछले एक साल में 9% की बढ़त को दर्शाता है। Domain की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 तिमाही में सिडनी का औसत किराया $750 प्रति हफ्ता के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। स्विस निजी बैंक Julius Baer की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी दुनिया भर में हाई नेट वर्थ वाले लोगों (HNWIs) के लिए 11वां सबसे महंगा शहर है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *