Jalandhar News: जालंधर वेस्ट उप चुनाव का रिजल्ट कल, काउंटिंग के लिए पुख्ता इंतजाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Constituency) के उपचुनाव (By Poll) के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा और दोपहर 2 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने बाजी मारी।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस बार कम वोटिंग ने सभी पार्टियों के नेताओं को चिंता में डाल रखा है, क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 फीसदी वोटिंग कम हुई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के वोट प्रतिशत में गिरावट आने की संभावना है।

Jalandhar By Poll
Jalandhar By Poll

खालसा कालेज में होगी मतगणना

जानकारी के अनुसार इस बार जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में वोटों की गिनती की जाएगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

आपको बता दें कि उक्त सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, सभी उम्मीदवार अपने पक्ष के लिहाज से मजबूत हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

Jalandhar News: जालंधर वेस्ट उप चुनाव का रिजल्ट कल, काउंटिंग के लिए पुख्ता इंतजाम
EVM

54.90% ही मतदान हुआ

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को हुए मतदान में मात्र 54.90% वोट पड़े, यह वोट प्रतिशत लोकसभा चुनाव से करीब 9 प्रतिशत कम है। मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी पर पैसे बांटने का आरोप भी लगाया था।

Jalandhar By Poll
Jalandhar By Poll

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें भाजपा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आप से भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रहे हैं।

नई पार्टी चुनाव जीतती आई

इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से कोई नई पार्टी चुनाव जीतती आई है। 2012 में भाजपा, 2017 में कांग्रेस और 2022 में आप ने यहां से सीट जीती थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *