Landslide: लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 63 यात्रियों से भरी दो बसें नदी में बहीं, सभी लापता, बचाव और राहत कार्य जारी, PM ने जताया दुख

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 396 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, काठमांडू। Landslide: अभी अभी बड़ा हादसा हुआ है। हाइवे (Highway) पर भूस्खलन (Landslide) हो गया, जिसकी वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बह गईं। दोनों बसों में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

घटना मध्य नेपाल (Nepal) में मदन-आश्रित हाइवे पर हुआ है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों बसों में बस ड्राइवरों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे नदी में बह गईं।

Landslide in Nepal
Landslide in Nepal

बसों की तलाश में दिक्कत

उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल पर टीम के साथ हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है।

प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया

इस घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्स पर ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने कहा, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं।

मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।” वहीं, मौसम खराब होने की वजह से राजधानी काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

रौतहट के गौर जा रही थी बसें

जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की बसें बही हैं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सवार थे।

Landslide
Landslide

राहत एवं बचाव कार्य जारी

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल ने बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स के साथ हो गया नया कांड, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *