Punjab News: अवैध कालोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चली डिच, सड़कें उखाड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की सख्ती जारी है। इसी क्रम में अवैध कालोनियों (Illegal Colonies) के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। अवैध रूप से बनी कालोनी के खिलाफ आज कार्रवाई की गई है। अवैध कालोनी पर डिच चलाई गई और सड़कें उखाड़ दी गई।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मुख्य प्रशासक ग्लाडा (Glada) साक्षी साहनी ने अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसते हुए कहा कि शहर में अनाधिकृत व गैर योजनाबद्ध तरीके से किए गए निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कालोनियों के सस्ते प्लाट बेचने की आड़ में सरकारी नियमों की अवहेलना कर भोले-भाले लोगों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

glada
glada

इस अवैध कालोनी पर चली डिच

साक्षी साहनी के आदेश के बाद ग्लाडा अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर लुधियाना के गांव बरनहारा में अनाधिकृत कालोनियों की सड़कें, चारदीवारी, रास्ते, स्ट्राट लाइटें, सीवरेज के मेनहोलों और इसके अलावा अन्य नाजायज निर्माण को ध्वस्त किया गया।

जब डेवलपर्स ने नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया, तो एक विशेष टीम शुरू की गई, जो बिना किसी विरोध के आगे बढ़ी। अवैध कॉलोनियों को शुरुआती चरण में ही रोकने के लिए गलाडा आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाने की योजना बना रहा है।

Punjab News: अवैध कालोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चली डिच, सड़कें उखाड़ी

अवैध कालोनी में न खरीदें प्लाट

गलाडा अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति/भूखंड/इमारतें न खरीदें क्योंकि गलाडा पानी की आपूर्ति, सीवरेज, बिजली कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट आदि जैसी कोई सुविधाएं प्रदान नहीं करेगा। उनके स्वीकृत नक्शे गलाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें संभावित खरीदार कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले जांच सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *