Punjab News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का भाई गिरफ्तार, कल से बेटा गायब था- पिता; SSP का बड़ा बयान आया सामने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फिल्लौर। Punjab News: पंजाब से फिल्लौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खालिस्तान समर्थक व असम से डिब्रुगढ़ जेल में NSA के तहत बंद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

बताया जा रहा है कि हरप्रीत के साथ उसका एक साथी भी मौजूद है, जो फिल्लौर बस स्टेंड के नजदीक गाड़ी में काली जाली लगाकर आइस ड्रग्स का नशा कर रहे थे।

हैरोइन की खेप बरामद

पता चला है कि उसके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हैरोइन की खेप बरामद हुई है। उक्त मामले की पुष्टि एस.एस.पी. अंकुर गुप्ता ने की है, जिनका कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। पुलिस दोपहर में अमृतपाल के भाई और उसके साथी को कोर्ट में पेश करेगी।

Punjab News
Punjab News

उधर अमृतपाल के पिता का कहना है कि कल से ही बेटा हरप्रीत गायब था, उसकी तालाश की जा रही थी, फोन भी बंद था। उनका कहना है कि कल से लग रहा था कि पुलिस कोई बड़ा मामला दर्ज करने की तैयारी में थी।

SSP का बयान आया सामने

इस संबंध में जालंधर के एस.एस.पी. अंकुर गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ankur-Gupta-IPS
Ankur-Gupta-IPS

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि शाम को गश्त के दौरान पुलिस को फिल्लौर में नेशनल हाईवे के किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली। इस क्रेटा गाड़ी के शीशे भी काले कर दिए गए थे, जिसके चलते शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें बैठे लोगों से 4 ग्राम आइस बरामद हुई।

PayTM के जरिए 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए

इस दौरान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह निवासी जल्लूपुर खेड़ा थाना खिलजियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 4 ग्राम आइस, वेइंग स्केल, लाइटर आदि भी बरामद हुआ। गुरप्रीत सिंह के पास से 2 फोन बरामद हुए है।

Punjab News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का भाई गिरफ्तार, कल से बेटा गायब था- पिता; SSP का बड़ा बयान आया सामने

उन्होंने आगे कहा कि वे लुधियाना के रहने वाले संदीप अरोड़ा नामक व्यक्ति से ड्रग्स लाए थे और उसे बकायदा PayTM के जरिए 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे। उन्होंने कहा कि संदीप अरोड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *