Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब में मानसून (Monsoon) सुस्ती के बीच जालंधर (Weather Jalandhar) में आज सुबह कुछ देर के लिए बारिश (Rain) हुई। इसके बाद फिर से उमस शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को तापमान 1.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बरनाला, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।

weather
weather

इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी

आज पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर में आज बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

अब तक सामान्य बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में अब तक मानसून सामान्य है। यह सामान्य से मात्र 5 डिग्री कम है। 1 से 11 जुलाई की बात करें तो सामान्य बारिश 49.6 मिमी होती है, जबकि अब तक 47.3 मिमी ही बारिश हुई है।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

पंजाब के 10 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। होशियारपुर में 53%, कपूरथला में 42%, रूपनगर में 43%, एसएएस नगर में 22%, फतेहगढ़ साहिब में 51%, पटियाला में 43%, बठिंडा में 33%, फिरोजपुर में 70%, मोगा में 63% और एसबीएस नगर में 63% कम बारिश दर्ज की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *