Jalandhar By Election: आखिर किन कारणों से BJP सीट जीतने से चूक गई?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Election: जालंधर वैस्ट उप चुनाव (By Poll) में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस जीत का जश्न जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

‘आप’ के मोहिंदर भगत ने 37325 मतों से जीत हासिल की है जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के शीतल अंगुराल 17921 रहे और कांग्रेस की सुरिंदर कौर 16757 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रही।

Jalandhar West By Poll Mohinder Bhagat
Jalandhar West By Poll Mohinder Bhagat

इस सीट पर भाजपा द्वारा काफी जोर लगाया गया था लेकिन वह सीट नहीं निकाल सकी। आखिर किन कारणों के कारण भाजपा (BJP) सीट हासिल करने पर चूक गई।

किन कारणों से हरी BJP-

1 भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पहले आम आदमी पार्टी में थे, इस सीट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा और लोगों द्वारा उन्हें विधायक भी बनाया गया लेकिन उन्होंने पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे लोग शीतल के दल बदलने से गुस्से में थे।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि इस दल बदलू के कारण ही दोबारा इस सीट पर चुनाव हो रहे है, अब दोबारा हम वोट नहीं देंगे।

2. चुनाव प्रचार दौरान भाजपा का कोई भी बड़ा नेता वेस्ट हलके में नहीं पहुंचा जबकि मुख्यमंत्री भगवंत से लेकर आप के बड़े मंत्री लोगों के बीच पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार भी आप की और विधायक भी आप का होगा तो लोग फायदे में रहेंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कोई बड़े नेता द्वारा ना तो प्रचार किया गया और ना ही कोई वायदा।

Bhagwant-Mann-CM
Bhagwant-Mann-CM

3. अगर बात करें शीतल अंगुराल की तो वह लोगों के मुद्दों की बजाएं लाइव होकर सी.एम. मान को चैलेंज करते नजर रहे। लेकिन वैस्ट हलके के लोग क्या चाहते हैं उन्होंने एक नहीं सुनी। अगर वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल करते या सुनते तो लोग उन्हें पसंद भी करते।

4. इस सीट को जीतने के लिए सी.एम. मान खुद परिवार सहित किराए के मकान में आ पहुंचे। हर रोज जगह-जगह रोड शो, डोर-टू-डोर प्रचार किया गया। यहां तक कि उनकी पत्नी और बहन ने भी इस सीट को जीतने के लिए पूरा साथ दिया। सी.एम. मान द्वारा रचे चक्रव्यूह को भाजपा द्वारा तोड़ा नहीं जा सका।

5. चुनाव प्रचार दौरान भाजपा के वर्कर कम नजर आए जबकि बाहरी लोग यहां आकर प्रचार करते दिखें लेकिन लोगों पर उनका जादू नहीं चल सका।भाजपा वर्कर के साथ भाजपा वोटर भी पार्टी से नाराज़ हो रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *