Punjab News: बरनाला में नशा तस्कर को किया काबू , मिली भारी मात्रा में नशीली गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब के बरनाला में नशा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बरनाला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

पुलिस ने चारों नशा तस्करों को उत्तर प्रदेश में छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्करों के पास के भारी मात्रा में नशीली गोलियां और एक गाड़ी बरामद की है।

एसएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले पटियाला निवासी एक नशा तस्कर शिवराम को पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से 1 लाख 37 हजार 550 नशीली गोलियां बरामद की थी।

Punjab News
Punjab News

उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर और जिला मुजफ्फरनगर में रेड की। वहां से पुलिस ने मोहम्मद आलम, अभिषेक कुमार और आशु तीनों निवासी सहारनपुर, फरमान अली निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से 4.25 लाख नशीली गोलियां और एक एक्सेंट गाड़ी बरामद की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *