Punjab News: पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने AAP सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह

Daily Samvad
13 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/पंजाब। Punjab News: पंजाब की जनता ने जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (By Poll) में आम आदमी पार्टी (AAP) को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर अपनी मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

AAP के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि हमारे प्रत्याशी मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

AAP-Leader-Sanjay-Singh
AAP-Leader-Sanjay-Singh

शीतल ने धोखा, जनता ने जवाब दिया

AAP कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से शीतल अंगुराल को जिताया था, लेकिन वो धोखा देकर भाजपा में चले गए और अब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल के काम की राजनीति पर मोहर लगाई है और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

इस जीत ने यह भी साबित किया है कि अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है और उनके काम से बेहद खुश है।

भाजपा के जुमले नहीं चलने वाले- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पंजाब के जालंधर बेस्ट उपचुनाव का भी परिणाम आया है। लगभग 38 हजार मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत चुनाव जीत गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात प्रचार करके चुनाव लड़ा।

Sanjay Singh AAP
Sanjay Singh AAP

आम आदमी पार्टी के संगठन की यही खूबसूरती है कि सभी लोग मिलकर अपने लक्ष्य के लिए काम करते हैं। लोकसभा चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहा, लेकिन पंजाब के जालंधर वेस्ट के उपचुनाव ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार के प्रति पंजाब के लोगों की पूरी आस्था और विश्वास अटूट है। यह परिणाम इस बात को साबित करता है।

इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबरें

संजय सिंह ने कहा कि अगर पूरे देश में इंडिया गठबंधन की बात करें, तो इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबरें हैं। इंडिया लगभग एकतरफा इस चुनाव में जीत रहा है। इसलिए भाजपा को यह बात समझ लेना चाहिए कि सिर्फ कोरे वादे और झूठे जुमलों से काम चलने वाला नहीं है। भाजपा को किसानों, नौजवानों के लिए कुछ करके दिखाना होगा। अग्निवीर जैसी योजना को खत्म करके पुरानी सेना की भर्ती बहाल करनी होगी।

Sushil-Rinku-and-Sheetal-Angural
Sushil-Rinku-and-Sheetal-Angural

AAP छोड़ने वाला हश्र देख लो

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी और उत्साह जनक बात यह है कि आम आदमी पार्टी को ईश्वर का वरदान मिला है। जो पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। अब तक का इतिहास यही दिखाता है कि जो भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में गया, उसका क्या हश्र हुआ, यह पूरे देश के सामने है।

पंजाब के उपचुनाव में हमारे विधायक, सांसद, मंत्री और अन्य साथियों के लिए एक बड़ा संदेश भी छिपा है। हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अंदर सिर्फ अच्छाइयां ही हैं। हमारे अंदर भी कुछ कमियां होंगी। अगर कुछ बात है तो हमें आपस में बैठ कर संवाद करना चाहिए। एक-दूसरे से मतभेद है तो उसे दूर कीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के परिवार के अंदर ही रहिए। इस परिवार के बाहर जाएंगे तो कोई इज्जत नहीं मिलेगी।

Lok-Sabha-Election-Sushil-Rinku
Lok-Sabha-Election-Sushil-Rinku

रिंकू ने धोखा दिया था चुनाव हार गए

उन्होंने जालंधर से ‘‘आप’’ के सांसद रहे रिंकू का उदाहरण देते हुए कहा कि रिंकू को हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत करके जिताया था। हम लोगों ने छोटा भाई मान कर उसको बहुत समझाया, लेकिन वो भाजपा में चला गया और लोकसभा का चुनाव हार गया।

इसके अलावा, जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत की बदौलत जीते थे। लेकिन शीतल ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में चले गए। इसी वजह से जालंधर वेस्ट का उपचुनाव हुआ और ‘‘आप’’ के प्रत्याशी मोहिंदर भगत 38 हजार वोटों से जीत गए।

‘‘आप’’ को धोखा देंगे तो राजनीति खत्म

भाजपा में जाने के बाद रिंकू और शीतल दोनों ही हार गए। इन दोनों से शिक्षा मिलती है कि ‘‘आप’’ को धोखा देंगे तो राजनीति खत्म हो जाएगी। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बड़ी निष्ठा और मेहनत के साथ किसी के साथ जुड़ता है, उसको किसी तरह से ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है।

AAP
AAP

अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसको धोखा देना ठीक नही है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव का बड़ा संदेश है कि अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसके साथ मजबूती से खड़ा रहिए। अगर पार्टी को छोड़कर जाएंगे तो आपको हार का मुंह देखना होगा।

दूसरी पार्टी में जाने वालों के लिए एक संदेश

जालंघर वेस्ट सीट पर ‘‘आप’’ की जीत पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता आज भी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के कामों पर भरोसा करती है।

sandeep pathak
sandeep pathak

यह विशाल बहुमत इस बात का संकेत है कि पंजाब में जो काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उसकी सराहना जनता कर रही है। जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति को पूरे देश में लेकर जा रहे हैं यह जीत उस काम की राजनीति पर मोहर लगाती है। साथ ही, यह जीत उन लोगों के लिए संदेश है, जो पैसा या पॉवर के लिए ‘‘आप’’ को छोड़ कर चले गए।

जनता माफ नहीं करती

जालंधर से ‘‘आप’’ के निशान पर जो लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीते थे, वह भाजपा में चले गए। उन्होंने जनता के मतों का अपमान किया। जो जनता के बहुमत के साथ गद्दारी करता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती। जनता ऐसे व्यक्ति को दोबारा प्यार या आशीर्वाद नहीं देती। जो लोग छोटे से फायदे के लिए एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपना राजनीतिक करियर बर्बाद मत कीजिए।

Punjab News: पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने AAP सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह

केजरीवाल को रोक पाना अब भाजपा के लिए नामुमकिन

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जो लोग एजेंसियों के डर, पैसा, पावर या किसी अन्य परिस्थिति में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उनको अपने धर्म पर अड़े रहना चाहिए। परेशानी में ही एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। संकट की घड़ी आने पर जो लोग भाग जाते हैं, ऐसे लोगों को जनता नकार देती है। हमें चट्टान के जैसे भाजपा के सामने खड़े रहना है। हमें संघर्ष करना है।

केजरीवाल जेल के अंदर रहकर इनको 400 से 240 पर लेकर आ गए हैं। अगर उनको ज्यादा दिन तक जेल के अंदर रखा गया तो यह स्पष्ट दिख रहा है कि अब भाजपा को 40 सीटों पर आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी व्यवस्थागत परिवर्तन लाने की कोशिश कर रही है। 75 सालों में जो काम नहीं हुए उन कामों को आम आदमी पार्टी कर रही है।

जेल में रखकर कमजोर करने की कोशिश

भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। अरविंद केजरीवाल की जड़ें अब बहुत अंदर तक जा चुकी हैं। आप इस तरह से अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकते।

arvind-kejriwal
arvind-kejriwal

भाजपा अब गुंडागर्दी और तानाशाही पर उतरी

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसको मानते हुए भाजपा को देश हित में कार्य करने चाहिए। यह गुंडागर्दी और घटिया राजनीति भाजपा को बंद करनी चाहिए। इस देश के इतिहास और संस्कृति को अगर आप उठाकर देखेंगे तो कोई भी ऐसी पार्टी जिसने द्वेष, गुंडागर्दी और तानाशाही जैसे हथियारों का जब भी इस्तेमाल किया है, वह ज्यादा समय तक चल नहीं पाया है।

भाजपा के लिए अभी भी समय है कि वह इस बात को समझे और गंदी राजनीति से बाज आए। जब भाजपा की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त आडवाणी जी और अटल बिहारी वाजपेई जी स्वराज की बात करते थे। आज इनकी स्वराज की बातें गुंडागर्दी और तानाशाही में बदल चुकी हैं।

आज सवाल देश का है

आज यह सिर्फ रात दिन जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त के साथ सरकार बनाने और गिराने में लगे हुए हैं। जब आप भारत जैसे विशाल और महान देश का नेतृत्व कर रहे हों तो इस तरह की चोरी आपको शोभा नहीं देती। आपको अपनी सोच में किसी भी कीमत पर परिवर्तन लाना ही पड़ेगा। आज सवाल हार और जीत का नहीं है, आज सवाल देश का है।

Punjab News: पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने AAP सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह

केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लेकर हर न्यायालय में स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। किसी भी मामले में अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं। इसके बावजूद उनको जबरदस्ती जेल के अंदर बंद कर रखा है। जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है।

आपको क्या लगता है कि आप जबरदस्ती करके अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखकर चुनाव जीत लोगे? आपको क्या लगता है कि आप पैसे, पावर और धमकी के दम पर हमारे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा लोगे? ऐसा कभी नहीं होगा। इन सभी चीजों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता सही समय आने पर जवाब देती है।

इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की

जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है। इस उपचुनाव से यह भी साबित हो गया है कि आप गुंडागर्दी, दादागिरी और तानाशाही के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर जनता के द्वारा करारा तमाचा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *