Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात आतंकी का साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस (Jalandhar Commissionerate Police) के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा (Canada) में छिपे कुख्यात आतंकी लखबीर लंडा गैंग (Landa Gang) के 5 और सदस्य गिरफ्तार किए हैं। काबू किए आरोपियों से 3 पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए हैं।

DJP द्वारा ट्वीट किया

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav) द्वारा ट्वीट किया गया है।

Jalandhar-Police
Jalandhar News

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पड़ोसी जिलों में हत्या और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में भी शामिल है। पुलिस अब तक लंडा गिरोह के कुल 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।

30 जून को भी 5 हथियारों समेत दबोचे थे

जालंधर पुलिस लखबीर सिंह उर्फ लांडा के साथियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गत काफी दिनों से जुटी हुई है। 30 जून को पुलिस ने गिरोह के पांच मेंबरों को काबू किया था। उस समय पता चला था कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल थे।

Jalandhar News: जालंधर में कुख्यात आतंकी का साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उनसे कई हथियार भी बरामद हुए थे। इसके बाद आरोपियों पूछताछ में कई राज खुले। वहीं, अब पुलिस ने उक्त पांच लोगों को काबू किया है। इनके पास से तीन पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए है। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *