Punjab News: पंजाब के नामी इंस्टीट्यूट में तलवार लेकर घुसा निहंग, छात्रों के हाथ काटने की धमकी, जबरदस्त हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में बने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के कैंपस में एक निंहग ने जमकर हंगामा किया है। नंगी तलवार लेकर वे कैंपस में घुसा और स्टूडेंट्स व मैनेजमेंट को हाथ काटने की धमकियां दी। जिसका वीडियो सहमे हुए स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर इंस्टीट्यूट प्रशासन, अमृतसर प्रशासन व पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

घटना गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (Guru Nanak Dev University) के पास बने IIM अमृतसर के खंडवाला स्थित कैंपस की है। ये वीडियो कुछ दिन पहले शाम तकरीबन 6.30 बजे का है, जब स्टूडेंट्स को इंस्टीट्यूट कैंपस से होस्टल में शिफ्ट किया जाता है। इसी दौरान एक सिख निहंग बाना पहने हुए और हाथ में तलवार लेकर दाखिल हो गया।

IIM Amritsar
IIM Amritsar

सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा

IIM कैंपस के स्टूडेंट्स का कहना है कि निहंग ने आते ही सबसे पहले गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा और उसके बाद उसे तलवार से डरा कैंपस में दाखिल हो गया। कैंपस में उसने हर किसी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे एक बस में चढ़ गया, जहां उसने स्टूडेंट्स, स्टाफ और बस चालक को धमकया।

हाथ काटने की धमकी

स्टूडेंट्स का कहना था कि वे और स्टाफ कैंपस के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते। इसलिए स्टूडेंट़्स कैंपस के बाहर जाकर सिगरेट पीते हैं। जिसे लेकर इस निहंग को ऐतराज था। निहंग ने बस में घुस बाहर खड़े होकर सिगरेट पीने वालों के हाथ काटने की धमकी दे दी।

Nihang
Nihang

उन्होंने बस चालक को कहा कि सभी को समझा दे, कुछ दिन पहले की घटना सभी को पता है। अगर किसी ने बहर खड़े होकर सिगरेट पी तो उसके हाथ काट देंगे।

स्टूडेंट्स डर गए

इस घटना के बाद अमृतसर IIM कैंपस में डर का माहौल है। स्टूडेंट्स ने कुछ दिन कैंपस के बाहर ना निकलने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट को धमकाने वाले निहंग के खिलाफ एक्शन लेने की भी मांग की है।

Punjab News
Punjab News

कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

IIM कैंपस अमृतसर के स्टूडेंट्स अफेयर कंसल्टेंट तारित कुमार मंडल ने जानकारी दी कि कैंपस में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, अमृतसर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *