Punjab Weather Update: पंजाब में उमस बढ़ी, बारिश के आसार नहीं, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में दो दिन तक सक्रिय मानसून (Monsoon) के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार शाम को दर्ज अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पठानकोट में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आज यानी रविवार को पंजाब के कुछ इलाकों में पॉकेट बारिश की संभावना है।

weather update
weather update

बारिश का कोई अलर्ट नहीं

शनिवार की तरह आज यानी रविवार को भी मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के आसार तो हैं, लेकिन यह कुछ इलाकों और पॉकेट बारिश वाले इलाकों में ही होगी। जिससे उमस बढ़ेगी और लोग चिपचिपाहट से परेशान रहेंगे।

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं शनिवार की बात करें तो संभावना के बावजूद पंजाब में कहीं भी बारिश रिपोर्ट नहीं हुई।

weather
weather

सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश

जून के आखिरी दिनों में मानसून के आने के बाद भी अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 13 जुलाई तक पंजाब में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हिमाचल और राजस्थान के बीच हवाएं उचित दबाव नहीं बना पा रही हैं।

जिसके चलते पंजाब और हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो रही है, लेकिन राजस्थान में सामान्य से 35 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। पंजाब की बात करें तो राज्य में सामान्य तौर पर 56.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक 49.2 मिमी ही बारिश हुई है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *