USA-Punjab News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में भयानक हादसा, पंजाब के युवक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, न्यूयॉर्क/टांडा उड़मुड़। USA-Punjab News: अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) में रहने वाले पंजाब के एक युवक की सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि पंजाब (Punjab) का यह युवक अपनी कार से स्टोर से वापस आ रहा था, पीछे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जानकारी के अनुसार पंजाब के गांव तलवंडी दादियां (पत्ती मीरापुर) के युवक कुलविंदर सिंह किंदर पुत्र सरपंच गुरबख्श सिंह की अमेरिका के सड़क हादसे में मौत हो गई। कुलविंदर सिंह काफी लंबे समय से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रहा था।

Kulvinder Singh USA
Kulvinder Singh USA

स्टोर से वापस आते समय हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा 12 जुलाई को उस समय हुआ जब वह अमेरिका के समय अनुसार सुबह 11:30 बजे अपने स्टोर से वापस आ रहा था। इस दौरान उसकी कार में पीछे आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कुलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

Jalandhar News
Jalandhar News

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मृतक युवक के पिता गुरबख्श सिंह और मां चरण कौर अमेरिका परिवार को मिलने गए हुए थे। दुर्भाग्य से इस भयानक सड़क हादसे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी है। किंदर की मौत के कारण उसके 2 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

गांव में शोक की लहर

कुलविंदर की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और यहां रह रहे परिजनों से संवेदना जताने के लिए बड़ी संख्या में लोग सरपंच गुरबख्श सिंह के घर पहुंच रहे हैं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *