Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें अपने जिले के मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया है। हालांकि, इस बारिश के बाद उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

वहीं, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण 15 सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। वर्षा के कारण आज दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25- 26 डिग्री रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Weather Update
Weather Update

दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने अपने हालिया पूर्वानुमान में कहा कि 17 जुलाई तक दिल्ली और नोएडा में हल्की बारिश जारी रहेगी।

महाराष्ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के तटीय जिलों रायगढ़ और रत्नागिरी तथा कोल्हापुर और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए14 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं, रविवार को ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

केरल के इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

केरल के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के बीच IMD ने 4 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के कुछ स्थानों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *