Canada News: कनाडा में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, PM ट्रूडो खुद मिलने पहुंचे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, टोरंटो/चंडीगढ़। Canada News: कनाडा (Canada) में पंजाब (Punjab) के एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने नया रिकार्ड कायम किया। कनाडा (Canada) के लोगो को दिलजीत ने अपने गानों से दीवाना बना दिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दिलजीत के फैंन्स भारत (India) ही नहीं विदेशों में भी हैं, यही वजह है कि उनके विदेशों में हो रहे म्यूजिक टूर का जलवा फैंन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलजीत दोसांझ ने इस समय कनाडा के टोरंटो शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के लिए गए हुए हैं।

diljit dosanjh
diljit dosanjh

दिलजीत के कंसर्ट में सरप्राइज विजिट

कनाडा के रोजर्स सेंटर में परफॉर्म कर रहे दिलजीत से मिलने के लिए खुद वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) पहुंच गए। दरअसल, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिलजीत के कंसर्ट में सरप्राइज विजिट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सिंगर के साथ लाइट मूवमेंट शेयर किए और फोटो क्लिक करवाई।

हमारा सुपर पावर- ट्रूडो

प्रधानमंत्री ट्रूडो और दिलजीत दोसांझ दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। ट्रुडो ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंच गया।

कनाडा एक महान देश है, जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारा सुपर पावर है।”

कनाडा में इतिहास रचा

आपको बता दें कि दिलजीत ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वह रॉजर्स सेंटर में शो करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बन गए हैं और इस स्टेडियम के टिकट सोल्ड आउट हो गए।

दिलजीत दोसांझ अपनी सिंगिंग की शुरुआत पंजाब से करते हुए राष्ट्रीय और फिर पूरे विश्व में छाते जा रहे हैं। वहीं, ट्रूडो ने दिलजीत की टीम और क्रू से भी मुलाकात की। इस दौरान सभी ‘पंजाबी आ गए ओए’ बोलते नजर आ रहे हैं।

कनाडा की ताकत है

अपने इंस्टाग्राम पर पीएम ट्रूडो से मुलाकात की वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, “डायवर्सिटी कनाडा की ताकत है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास देखने आए। रोजर्स सेंटर में हमरा शो आज हाउसफुल हैं।” वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने भी दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखी है और दोसांझ की अचीवमेंट से इंप्रेस हुए।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *