Punjab News: पंजाब के 10 हॉकी खिलाड़ियों को ओलंपिक में जगह, रेप के आरोपों के चलते ये खिलाड़ी हुआ बाहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab News: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में अब सिर्फ 11 दिन बचे हैं। इस महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। पूरी टीम में पंजाब से करीब दस खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जानें भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा छात्र विदेश पढ़ने जाते हैं? चौंक जाएंगे

लेकिन इस बार हॉकी के बड़े नाम वरुण कुमार (Varun Kumar) को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 2024 ओलंपिक का पहला हॉकी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

ये 10 खिलाड़ी टीम में

पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले मिडफील्डर मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक, अमृतसर से (हॉकी टीम के कप्तान) हरमनप्रीत सिंह, मिडफील्डर गुरजंट सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर शमशेर सिंह, कपूरथला से स्थानापन्न खिलाड़ी पाठक और युगराज। ये 10 खिलाड़ी पंजाब से भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) में खेल रहे हैं।

भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद

बता दें कि पिछले कई सालों से भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि इस बार भारतीय हॉकी टीम अच्छा खेलेगी और ओलंपिक में पदक जीतेगी।

Hockey Player
10 hockey players who play in paris olympics 2024

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियन के तौर पर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। टीम को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उसका सामना बेल्जियम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड से होगा।

27 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

भारत का यह टूर्नामेंट 27 जुलाई 2024 से शुरू होगा। भारत का हॉकी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टीम अपने ग्रुप की पांच अन्य टीमों के खिलाफ खेलेगी। शीर्ष आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे। सेमीफाइनल 6 अगस्त को और मेडल मैच 8 अगस्त को खेले जाएंगे।

पेरिस ओलंपिक के लिए हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है, इसमें 16 नियमित खिलाड़ी और 3 वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं।

वरुण पर लगा था रेप का आरोप

पंजाब में डीएसपी बने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी वरुण कुमार पर करीब पांच महीने पहले नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा था। हैदराबाद की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया था कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप किया।

Varun Kumar Hockey Player
Varun Kumar Hockey Player

इस मामले में हैदराबाद में वरुण के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था, हालांकि परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया था। परिवार का कहना था कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *