Weather Update: पंजाब में मानसून हुआ सुस्त, लोगों को बारिश का इंतजार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मानसून (Monsoon) की रफ़्तार पंजाब (Punjab) में धीमी पड़ गई है। जिससे पिछले 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार अभी दो दिन और लोगों को उमस से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है। लेकिन हिमाचल से सटे इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, हालांकि इसके आसार भी बेहद कम हैं।

weather heat wave
weather update

तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोग उमस से परेशान होंगे। वहीं 17 जुलाई को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन अनुमान है कि 17 को पंजाब के आधे हिस्से में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार इनमें पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर और नवांशहर में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Weather
Weather update

तापमान 39.9 डिग्री तक पहुंचा

पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार शाम अधिकतम तापमान के अनुसार पठानकोट में 39.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटियाला का 38.2 और गुरदासपुर में तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगर इसी तरह गर्मी पड़ती रही तो आज तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *