Jalandhar News: जालंधर में इस दुकान से खरीदते हैं मिठाई और समोसे, तो ये VIDEO जरूर देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: क्या आप भी समोसे और मिठाई खाने के शौकीन है? तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आप प्रताप बाग (Pratap Bagh) के पास स्थित धन धन गुरु रामदास स्वीट की दुकान से समोसे और मिठाइयां (Sweets) मंगवाते हैं तो सावधान हो जाइए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इनके किचन की हालत देख कर आपको समोसे और मिठाई से घिन आने लगेगी। समोसे बनाने के लिए जो तेल यूज करते हैं, वह किसी मोबी आयल से कम नहीं है। ऐसे में न केवल इनका समोसा आपको बीमार कर सकता है, बल्कि आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है।

Ramdas-Sweet
Ramdas-Sweet

समोसे बनाने वाले लड़के पर भी गौर करिए

तेल की धार और उसका रंग तो आपने देख ही लिया, अब जरा समोसे बनाने वाले लड़के पर भी गौर करिए, इसके हाथ में न तो गलब्स है और न सिर पर कैप। इसके हाथ में जमाने भर की मैल अलग से लगी है। क्या इसके हाथ से बना समोसा आप खा सकते हैं?

आईए थोड़ा आगे बढ़ते हैं… मिठाई की दुकान के साथ ही प्रताप बाग का सबसे बड़ा कूड़ा डंप है। जहां से दूर-दूर तक दुर्गंध फैलती है। मक्खियां और मच्छर की फैक्ट्री यहीं से है। जो न जाने कब भिनभिनाते हुए कूड़े के डंप पर बैठती हैं और न जाने कब वहीं से उड़कर मिठाई की दुकान पर समोसे और रसगुल्लों का आनंद लेती हैं।

Pratap Bagh waste Dump
Pratap Bagh waste Dump

सेहत का ख्याल खुद रखना होगा

सेहत महकमे का अपना ही अलग ही हाल है। कभी भी सैंपल नहीं भरा होगा इस मिठाई की दुकान का। तो अपनी सेहत का ख्याल खुद रखना होगा, क्योंकि सेहत महकमे के कुछ अफसर मक्खियों की तरह भिनभिनाकर रसगुल्लों का आनंद लेकर चले जाते हैं। इसलिए जरा सावधान रहे हैं, कहते हैं जागरुकता में ही भलाई है…

मिठाई और समोसे के शौकीन हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *