Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई, Chemist Shop पर छापा, नशीली गोलियां बरामद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम द्वारा एक केमिस्ट शॉप (Chemist Shop) से नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां जब्त की हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गत दिन बुधवार को पुलिस पार्टी के साथ स्थानीय लधेवाली रोड पर स्थित एक केमिस्ट शॉप से 9 प्रकार की ऐसी दवाइयां जब्त कीं, जो आमतौर पर नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

फार्मा पर अचानक छापा मारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग कंट्रोल अधिकारी जालंधर-1 अनुपमा कालिया ने पुलिस स्टेशन रामा मंडी के अधिकारियों के साथ स्थानीय लधेवाली रोड पर स्थित नव फार्मा पर अचानक छापा मारा और वहां से 9 प्रकार की ऐसी दवाएं बरामद कीं, जिनका आमतौर पर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

दुकान पर बैठा व्यक्ति इन दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं दिखा सका, जिसके चलते ड्रग कंट्रोलर ने सभी दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। इन दवाओं की कीमत 43085 रुपए है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *