Punjab News: पंजाब में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, अमेरिका और इटली बेस्ड है हैंडलर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर (Amritsar) ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के मॉड्यूल को तोड़ने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने टारगेट किलिंग (Target Killing) की योजना बना रहे इस आतंकी को वारदातों को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं।

इटली बेस्ड आतंकी रेशम सिंह

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस आतंकी के हैंडलर यूएसए बेस्ड आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और इटली बेस्ड आतंकी रेशम सिंह है। जिनके निर्देश पर वह वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 9 जिंदा गोलियां और 1 खाली गोली का खोल बरामद किया है।

DGP gaurav-yadav
DGP gaurav-yadav

बीकेआई की प्लानिंग के बारे में जानकारी

गिरफ्तार आतंकी की पहचान गुरदासपुर के घनी के बांगर निवासी लखबीर सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी अमृतसर के ग्रामीण इलाके में पनाह लिए हुए था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बीकेआई की प्लानिंग के बारे में जानकारी जुटा रही है।

युवाओं को गुमराह कर रहा हैप्पी

हैप्पी पासियां ​​मूल रूप से अमृतसर के रामदास का रहने वाला है। फिलहाल वह अमेरिका में बसा हुआ है। वह पाकिस्तान में रहने वाले हरविंदर रिंदा और शमशेर से सीधे जुड़ा हुआ है। उसका मुख्य उद्देश्य पंजाब में हथियार सप्लाई करना और युवाओं को पैसे का लालच और हथियार देकर कट्टरपंथी बनाना और उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।

8 जुलाई को जालंधर से बीकेआई का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया था। दो महीने पहले ही एसएसओसी अमृतसर ने अमृतसर से ही हैप्पी पासियां ​​के दो गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

जानिए बब्बर खालसा के बारे में-

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa Internationl) को भारत, कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई देशों ने आतंकी संगठन की सूची में शामिल किया है। इसकी स्थापना 1978 में हुई थी। यह पंजाब और पड़ोसी राज्यों के कुछ जिलों को मिलाकर खालिस्तान नाम से एक अलग सिख देश बनाने की मांग करता रहा है।

Punjab News: पंजाब में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, अमेरिका और इटली बेस्ड है हैंडलर

यह संगठन 80 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत में पंजाब में सक्रिय था। इसने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। 1990 के दशक में इस संगठन के कई आतंकियों को पंजाब पुलिस ने मार गिराया। कई आतंकी विदेश भाग गए। लेकिन पाकिस्तान, कनाडा और ब्रिटेन में अभी भी इसके समर्थक हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल की भूमिका सामने आई थी। जेल में बंद जगतार सिंह हवारा इसी संगठन से जुड़ा है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *