Punjab News: अस्पताल में निहंग का हंगामा, बोला- गुरुद्वारा साहिब के बाहर युवक शराब बेचते हैं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में बीते रात निहंग कुलदीप सिंह काला ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया। उसने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी छावनी बनी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उनके गुरुद्वारा साहिब के बाहर कुछ लोग अवैध शराब बेचते है जिस कारण उनकी छवि खराब होती है। उनके बेटे ने शराब बेचने वालों को रोका तो उन लोगों ने उस पर दात से हमला कर दिया। कुलदीप ने कहा कि वह थाना मोती नगर की पुलिस को इस मामले में शिकायत देंगे।

निहंग का आरोप-छावनी के बाहर बेच रहे थे शराब

जानकारी देते हुए निहंग कुलदीप ने कहा कि उनका बेटा फतेह शराब बेच रहे युवकों को रोकने गया तो उन लोगों ने उस पर दात से हमला कर दिया। उसके बेटे के सिर पर काफी चोट आई है।

Punjab news
Punjab News

इस घटना से पहले भी उन लोगों ने शराब बेचने वालों को खदेड़ा था लेकिन वह लोग फिर से ट्रांसपोर्ट नगर में शराब बेचने लगे। देर रात शोर-शराबा सुन बाकी लोग भी इक्ट्ठे हुए लेकिन तब तक शराब तस्कर भाग गए।

युवक ने निहंग के बेटे पर लगाए लूट के आरोप

उधर,दूसरे पक्ष के बाल कृष्ण गौतम ने कहा कि वह फतेह सिंह को पुराना जानता है। वह देर रात ढाबा से खाना लेकर घर वापस जा रहा था। उसके साथ उसके अढ़ाई साल की बेटी थी। बाल कृष्ण गौतम ने आरोप लगाया कि फतेह सिंह ने उसके साथ लूट की कोशिश की है।

Nihang Dispute Liquor Smuggler
Nihang Dispute Liquor Smuggler

उसने उससे मारपीट कर 16 हजार रुपए छीन कर सिर और बाजू पर तलवार मारी। इस मामले में थाना मोती नगर के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि वह छुट्टी से आज ही वापस आए है। मामले की पता करके जांच की जाएगी।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *